Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जीडीए का जोन-5 में सघन प्रवर्तन अभियान, चार अनधिकृत इकाइयाँ सील

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशन में प्रभारी प्रवर्तन जोन-5 के नेतृत्व में जोन क्षेत्र में अवैध निर्माण, अनधिकृत उपयोग, अतिक्रमण एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पूर्व में दर्ज वादों के क्रम में विभिन्न स्थलों पर प्रभावी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

वाद संख्या 57/अ0नि0/जोन-5/2018 के अंतर्गत मै. शफी (एक्सक्लूसिव लैदर फैक्ट्री) द्वारा भूडगढ़ी, डासना में लगभग 5000 वर्गमीटर भूखंड पर 1800 वर्गमीटर क्षेत्र में अनधिकृत फैक्ट्री संचालन पाए जाने पर परिसर को सील किया गया।
वाद संख्या 83/अ0नि0/जोन-5/2023 में अचल गोयल, पुत्र आनंद गोयल द्वारा भूडगढ़ी, डासना फैक्ट्री एरिया में नाले से सटे क्षेत्र में बिना स्वीकृति शेड निर्माण किए जाने पर सीलिंग की गई।
वाद संख्या 32/अ0नि0/जोन-5/2022 के अंतर्गत हाजी नवी अली द्वारा भूडगढ़ी इंडस्ट्रियल एरिया में पुरानी फैक्ट्री परिसर के भीतर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्र में बैंकेट हॉल/बरात घर का अनधिकृत संचालन पाए जाने पर उसे सील किया गया।
इसी क्रम में वाद संख्या 55/अ0नि0/जोन-5/2018 में पवन कुमार सिंघल (गंगा पेपर मिल्स प्रा. लि.) द्वारा लगभग 10,000 वर्गमीटर क्षेत्र में अनधिकृत रूप से पेपर मिल संचालन पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई प्रवर्तन स्टाफ एवं जीडीए पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और नागरिकों से नियमों के पालन की अपील की गई।