Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ज्वालागढ़ सोनू कश्यप हत्याकांड में पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री से मुलाकात, न्याय का मिला आश्वासन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ | 21 जनवरी 2026
ज्वालागढ़ क्षेत्र में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेन्द्र कश्यप के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास कालिदास मार्ग, लखनऊ में मुलाकात की। भेंट के दौरान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कठोर दंड की मांग रखी।

मुलाकात में मृतक की बहन आरती कश्यप, दीपांशी कश्यप, इन्द्रपाल कश्यप, नरेश कश्यप, रामकुमार कश्यप सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। आरती कश्यप ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी।

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मामले में थाना सरधना में एफआईआर संख्या 0009/2026 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) व 238 के तहत दर्ज है। विवेचना को निष्पक्ष बनाने के लिए जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को निजी स्तर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद परिवार संतुष्ट नजर आया। इस अवसर पर एडवोकेट रामकुमार कश्यप (राष्ट्रीय महासचिव, कश्यप-निषाद संगठन), नरेश कश्यप (सामाजिक कार्यकर्ता) और एडवोकेट इन्द्रपाल कश्यप (सामाजिक कार्यकर्ता) भी मौजूद रहे।