Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

केशव बस्ती गोविंदपुरम में हिंदू सम्मेलन संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। केशव बस्ती समिति द्वारा 18 जनवरी 2026, रविवार को गोविंदपुरम स्थित कनक फार्म हाउस, रामबाग में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवकुमार, प्रांत कारवाह मेरठ रहे, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. पवन सिन्हा आध्यात्मिक गुरु एवं शिक्षाविद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बबलू बंसल ने की। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि शिवकुमार ने देश में व्याप्त सामाजिक समस्याओं और जातिगत विभाजन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समाज को जातियों में न बंटकर हिंदू एकता के भाव से जुड़ने का आह्वान किया तथा विभाजनकारी शक्तियों से समाज को बचाने के लिए संगठित प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष को आत्ममंथन और समाज को नई दिशा देने का अवसर बताते हुए पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वावलंबन, नागरिक कर्तव्यबोध और शिष्टाचार—पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता डॉ. पवन सिन्हा ने हिंदुओं के इतिहास, उन पर हुए अत्याचारों और समय के साथ हुए विकास पर चर्चा की तथा अपने इतिहास को जानने और आत्मसात करने की आवश्यकता बताई। मंच संचालन कवित्री स्नेहा भारती ने किया, जिन्होंने कविता पाठ के माध्यम से समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। अंत में अध्यक्ष बबलू बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में लगभग 600 लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में राजकुमार, अमरीश कुमार कौत्स, ओमवीर, सुंदरलाल, उपाध्यक्ष राजेश वशिष्ठ, मनोज कुमार, रविंद्र कुमार, कविता शर्मा, संदीप दुबे, सचिव नंदकिशोर वर्मा, सह सचिव अशोक कुमार, पवन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित राजोरा, सह कोषाध्यक्ष सोमपाल, सदस्य मुकेश फौजी, राजकुमार, सौरभ राजपूत, महक सिंह मलिक, जय भगवान सिंह, राकेश कुमार गजराज, सौरभ शर्मा, कमलेश शास्त्री, शिवाकांत, राहुल शुक्ला, रविकांत शास्त्री, राजवीर, गोपाल और लोकेंद्र मौजूद रहे।
कार्यक्रम संरक्षक अमरीश कुमार कौत्स और राजकुमार रहे।