यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की मासिक परिचर्चा 18 जनवरी 2026 को पार्टी कार्यालय एफ-10, जगदीश नगर, पटेल नगर थर्ड, गाजियाबाद में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने और उसे आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।
परिचर्चा की शुरुआत विनोद कुमार सिंह अकेला ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी की गतिविधियों में शिथिलता आई है, जिसे दूर करना आवश्यक है। उनके सपनों को साकार करने के लिए जिला इकाइयों को सक्रिय करना होगा।
सत्येंद्र यादव ने संगठन की शक्तियों, विस्तार की रणनीति और कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक इतिहास का उल्लेख करते हुए पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। पवन सक्सेना ने संगठनात्मक ढांचे पर अपने विचार रखे।
धीरेंद्र सिंह भदोरिया ने सदस्यता अभियान चलाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों को जनता के बीच जाकर सदस्यता बढ़ानी चाहिए। अनिल मिश्रा ने पार्टी को आगे बढ़ाने से जुड़े विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में अनिल सिन्हा, दिनेश चंद माथुर, जतिन सहगल, मयंक ग्रोवर, रंजीत शर्मा, गणेश शर्मा, सुभाष चंद्र पांडे, दीपक वर्मा, कमल यादव, राम गणेश सिंह, सत्येंद्र यादव, आर पी शुक्ला, मुकेश राज, गिरीश मिश्रा, राजेंद्र यादव, विकास, धर्मेंद्र आर्य, ऋषि, उमेश शुक्ला, सोनिया शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में विनोद कुमार सिंह अकेला ने राष्ट्रगान के साथ बैठक के समापन की घोषणा की।







