Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मकर संक्रांति पर ज्ञानपीठ केन्द्र में खिचड़ी व अन्न वितरण, समाजसेवा का दिया संदेश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ज्ञानपीठ केन्द्र-1, स्वरुप पार्क, जीटी रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाज सेविका फूलमती यादव द्वारा भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों को खिचड़ी प्रसाद, तिल, गुड़, मूंगफली, लाई, चूड़ा एवं अन्न का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष, समाजवादी चिंतक एवं शिक्षाविद राम दुलार यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान भाष्कर से प्रार्थना की कि जिस प्रकार सूर्य संसार को प्रकाश प्रदान करता है, उसी प्रकार सभी के जीवन में समता, सम्पन्नता और संवृद्धि का प्रकाश फैले। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं और बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम दुलार यादव ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सदियों से भारतवंशियों द्वारा पूरे विश्व में उल्लासपूर्वक मनाया जाता रहा है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, तिल-गुड़, वस्त्र, धन और अन्न का दान कर समाज में भाईचारे, सद्भाव और सहयोग की भावना को सशक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि सक्षम वर्ग को आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सेवा में तन-मन-धन से योगदान देना चाहिए। जैसे सूर्य अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, वैसे ही हमें अज्ञानता, अहंकार, ईर्ष्या और द्वेष का त्याग कर प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को विकसित करना चाहिए। तीज-त्योहार हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर मानवता से प्रेम और दुख-दर्द में सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में राम दुलार यादव, वीर सिंह सैन, धीरेन्द्र यादव, राजपाल यादव, फूलमती यादव, जगन्नाथ प्रसाद, ब्रह्म प्रकाश, अमृत लाल चौरसिया, ताहिर अली, विनोद त्रिपाठी, सम्राट सिंह, हुकुम सिंह, राजेन्द्र सिंह, हरेन्द्र यादव, फूलचंद वर्मा, रामेश्वर यादव, शिवम् पाण्डेय, राजीव गर्ग, सुरेश कुमार भारद्वाज, प्रेमचंद पटेल, दिलीप कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।