यूपी – गाजियाबाद राज नगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा एवं महामंत्री राज नगर मंडल ओम दत्त कौशिक ने पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड डी एन शर्मा को भाजपा ज्वाइन कराई।
भाजपा राज नगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा एवं महामंत्री ओम दत्त कौशिक ने शुक्रवार को भाजपा महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी विभाग से रिटायर्ड हुए मुख्य अभियंता डी एन शर्मा को भाजपा ज्वाइन कराई। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर डी एन शर्मा का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया।
