Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रोज बैल पब्लिक स्कूल में आधार, आयुष्मान व नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। रोज बैल पब्लिक स्कूल, विजयनगर में 16 व 17 जनवरी 2026 को शुक्रवार और शनिवार के दिन आधार कार्ड कैंप, आयुष्मान कार्ड कैंप तथा निःशुल्क नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कैंप का उद्घाटन विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह, जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता, सौरभ यादव, पंडित अशोक भारतीय, कन्हैयालाल (पार्षद), अजय चोपड़ा, विकास त्यागी, सुरेश सिंह तथा प्रधानाचार्या धरमजीत कौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने इस आयोजन को जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

दो दिवसीय शिविर में 300 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा का लाभ उठाया। शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, वहीं 18 वर्ष तक की आयु के युवाओं के नए आधार कार्ड भी तैयार किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के आधार कार्ड में आवश्यक सुधार कार्य भी किए गए।

शिविर को सफल बनाने में डाक विभाग से अनुराग, हेमंत, बिलाल, तासीन, सुमित सागर, जीवेश एवं श्रेया, श्रेया आई सेंटर से हिमांशु और पंकज, स्वास्थ्य विभाग से सौरभ तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगी संस्थाओं और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

निवेदक
सरदार बलप्रीत सिंह
महानगर अध्यक्ष