Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

संजय नगर व्यापार मंडल ने राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। संजय नगर क्षेत्र में संजय नगर व्यापार मंडल की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके सामाजिक और जनकल्याणकारी योगदान की सराहना की।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि नरेंद्र कश्यप ने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सामाजिक न्याय, समरसता और गरीब एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास प्रेरणादायक हैं। उनके नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हुई हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है।

व्यापार मंडल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि राज्य मंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्राप्त हो, ताकि वे भविष्य में भी प्रदेश और समाज की सेवा इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ करते रहें। व्यापारियों ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

इस अवसर पर संजय नगर व्यापार मंडल के चेयरमैन प्रदीप गर्ग, अध्यक्ष विपिन गोयल, महामंत्री हरीश शर्मा, उपाध्यक्ष अमनेश त्यागी, युवा व्यापार मंडल से बबलू ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राज्य मंत्री के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।