Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म चौड़ीकरण का कार्य पूरा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

गाजियाबाद।
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म चौड़ीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न हुआ, जिससे स्टेशन पर यात्री आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार होगा।

परियोजना के अंतर्गत प्लेटफॉर्म संख्या 5/6 और 3/4 का चौड़ीकरण किया गया है। प्लेटफॉर्म 5/6 के मध्य भाग में लगभग 4 मीटर तथा अंतिम हिस्से में करीब 1.5 मीटर की अतिरिक्त चौड़ाई जोड़ी गई है। यह विस्तार लगभग 300 मीटर लंबाई में किया गया है। वहीं प्लेटफॉर्म 3/4 के मध्य भाग में करीब 4 मीटर और अंतिम हिस्से में लगभग 2 मीटर की चौड़ाई बढ़ाई गई है, जिसका विस्तार लगभग 200 मीटर तक है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफॉर्म चौड़े होने से पीक ऑवर के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। अब यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म पर चलना, ट्रेन में चढ़ना और उतरना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। इसके साथ ही आपात स्थितियों में यात्रियों की आवाजाही भी पहले की तुलना में बेहतर ढंग से हो सकेगी।

देश के व्यस्ततम रेलवे जंक्शनों में शामिल गाजियाबाद स्टेशन पर यह कार्य परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रेलवे का यह प्रयास यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्लेटफॉर्म चौड़ीकरण से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा अनुभव मिलने की उम्मीद है।