Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सिद्धार्थ विहार रेज़िडेंट्स एसोसिएशन का गठन, खिचड़ी महाप्रसाद व कंबल वितरण का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

गाजियाबाद।
सिद्धार्थ विहार क्षेत्र के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और समाजहित में संगठित प्रयासों के उद्देश्य से सिद्धार्थ विहार रेज़िडेंट्स एसोसिएशन का गठन किया गया। संस्था के गठन के उपलक्ष्य में प्रथम कार्यक्रम के रूप में खिचड़ी (महाप्रसाद) वितरण एवं गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 600 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जबकि 2000 से अधिक लोगों ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में क्षेत्र के नागरिकों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही, जिससे सामाजिक समरसता और सेवा भावना का सशक्त संदेश मिला।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सिद्धार्थ विहार क्षेत्र की लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है। क्षेत्र में जर्जर सड़कों, डिवाइडर व स्पीड ब्रेकर के अभाव, जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और पार्क निर्माण में हो रही देरी जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

कार्यक्रम में शहर विधानसभा गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा का विशेष आगमन हुआ। उन्होंने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनकल्याणकारी कदम बताया और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर राजेश गुप्ता (अध्यक्ष), नितिन कालरा, प्रमोद गर्ग, अचल मिश्रा, विनोद मोरे (उपाध्यक्ष), राजेंद्र कुशवाहा (महामंत्री), विकास कुशवाहा (सचिव), अनिल कुशवाहा (सह सचिव), विपिन गुप्ता (कोषाध्यक्ष), प्रेम बुढ़ाकोटी (सह कोषाध्यक्ष), राम किंकर झा (सह सचिव), जूली कुमारी, वीरेंद्र यादव, एस पी जिंदल, बाबू सेठ गुप्ता, तृप्ति आर्य, अर्चना कुशवाहा, निशी कालरा, सीमा रानी, सुमन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सिद्धार्थ विहार के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।