यूपी – गाजियाबाद।
गोविंदपुरम में मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड की नई गोल्ड लोन ब्रांच का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजू छाबड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और व्यापारिक वर्ग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ब्रांच उद्घाटन समारोह में ब्रांच मैनेजर अमिश कुमार एवं एरिया मैनेजर सरवर सायंम ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। राजू छाबड़ा ने कहा कि गोविंदपुरम क्षेत्र में मुथूट फिनकॉर्प की ब्रांच खुलने से स्थानीय लोगों को गोल्ड लोन सहित अन्य वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे छोटे व्यापारियों और जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में पार्षद राहुल उर्फ मुलायम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील चाचा तथा हिमांशु अरोड़ा भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने ब्रांच के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं और इसके सफल संचालन की कामना की।
अंत में ब्रांच प्रबंधन ने उपस्थित सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया तथा बेहतर और पारदर्शी सेवाएं देने का भरोसा दिलाया।







