Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस महानगर कार्यालय पर केक काटकर सांसद तनुज पुनिया का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, कांग्रेस महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव एवं अनुसूचित विभाग महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी के नेतृत्व में बाराबंकी से सांसद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पुनिया का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सांसद तनुज पुनिया के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान की सराहना की। समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की। उन्होंने कहा कि तनुज पुनिया लगातार जनता की आवाज को संसद में मजबूती से उठा रहे हैं और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

अनुसूचित विभाग महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी ने कहा कि सांसद तनुज पुनिया युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गों की आवाज बनकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सूर्यकांत के पिता रमेश चंद ने भी अपने विचार रखे और सांसद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बिजेंदर जाटव, राकेश कुमार, जिलाध्यक्ष अनुसूचित विभाग सूर्यकांत, महासचिव अशोक गौतम, बाबूराम शर्मा, दिनेश मेहता, प्रदेश सचिव अनुसूचित विभाग एडवोकेट चंद्रपाल, संजय गौतम, जग्गू प्रधान, विनोद शर्मा, श्रीचंद दिवाकर, रवि कुमार, सूर्या, हर्ष सूर्या, पवन शर्मा, कासिम प्रधान, अशोक कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।