Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले सैन वासु राइडर नंदवंशी का जोरदार स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – नोएडा। आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को 55 प्रतिशत विकलांग सैन वासु राइडर नंदवंशी का गौर सिटी, रिछपाल गढ़ी स्थित सैन फार्म पर भारतीय सैन समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल सैन, जिला अध्यक्ष चमन सिंह सैन और महानगर अध्यक्ष विजय कुमार सैन के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोगों ने पटका और फूल माला पहनाकर नंदवंशी का उत्साहवर्धन किया।

सैन वासु राइडर नंदवंशी जिला आगरा के निवासी हैं और प्रदूषण मुक्त भारत तथा स्वच्छ पर्यावरण का संदेश लेकर साइकिल से पूरे देश की यात्रा कर रहे हैं। अब तक वे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के उनके संकल्प और जागरूकता अभियान को देखते हुए अब तक 41 जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

आज नंदवंशी ने एडीएम सिटी विकास कश्यप पीसीएस से भी मुलाकात कर स्कूलों में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की अनुमति मांगी। अधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने नंदग्राम, गाजियाबाद में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

स्वागत समारोह के दौरान भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल सैन ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे सैन वासु राइडर नंदवंशी के इस देशहित और समाजहित के अभियान में सहयोग करें। कार्यक्रम में देवेंद्र प्रधान, राम अवतार सेन, नितिन सैन, शांति, हरवीर सैन, भोपाल सेन, अमित सेन मोदीनगर, महेश सेन बिहार, मुकेश ठाकुर, ओमकार ठाकुर छपरौला, जयप्रकाश सेन विजयनगर, सतीश सेन भारतीय प्रताप विहार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नंदवंशी को 2100 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।