Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ICIM चेयरमैन सतेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

उत्तराखंड – देहरादून। भारतीय औद्योगिक प्रबंधन परिषद (ICIM) के चेयरमैन सतेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें उत्तराखंड के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान सतेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राज्य में प्रशासनिक सुधार, पारदर्शिता, बुनियादी ढांचे का विकास और निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरणा लेने की बात कही और कहा कि उत्तराखंड आज विकास और सुशासन का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहा है।

सतेंद्र सिंह ने उत्तराखंड की औद्योगिक संभावनाओं, पर्यावरण संतुलन के साथ विकास और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन के प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ICIM जैसे औद्योगिक संगठनों का उद्देश्य सरकार के साथ मिलकर राष्ट्रनिर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाना है।

भेंट के अंत में सतेंद्र सिंह ने उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के संकल्प को नमन किया और राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर को उन्होंने प्रेरणादायी और सार्थक बताया।