Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

साई उपवन साई मंदिर में मकर संक्रांति पर भव्य भंडारे का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 15 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार को साई उपवन साई मंदिर, जीटी रोड, गाजियाबाद में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हजारों की संख्या में साई भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंडित अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर साई बाबा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। भंडारे में प्रसाद वितरण की व्यवस्था साई भक्तों द्वारा सेवा भाव से की गई। श्रद्धालुओं ने साई बाबा के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर उमेश शर्मा, मयूर गिरधर, विनोद त्यागी, रवि वर्मा, अजय गांधी, अमित वर्मा, मोनिका वर्मा, अनिल गुप्ता, राजीव शर्मा, गुड्डू शर्मा, अमित शर्मा, वरुण त्यागी, रजनीश बाजपेई, हरिओम बाजपेई, आशु त्यागी, नवीन गुप्ता, कमल शर्मा, जगमोहन सिंह, नितिन मथुर, राजेंद्र सिंह, शेखर, टीटू, सनी चावला, आकाश, शत्रुघ्न मुखिया, अमित प्रवीण अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, विपिन चौहान, जागन सिंह यादव, शिवम मेहरा, राजकिशोर मौर्य, हरीश कुमार, मनोज कुमार त्यागी, योगेंद्र कुमार कपूर, रेशमा कपूर, प्रमोद कुमार, पूजा, अरुण गौतम, स्वाति शर्मा, राहुल अवस्थी, सुशील तिवारी, अनुज अग्रवाल, ओमकार त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में साई भक्त उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की निरंतरता की कामना की।