Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद में पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के कार्यालय, कंपनी बाग घंटाघर पर 15 जनवरी 2026 को दोपहर 2:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने की दिशा में कई अहम निर्णय लिए गए और पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने उपाध्यक्ष सूर्यकांत को महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अंतर्गत आने वाले 100 नगर निगम वार्डों का प्रभारी नियुक्त किया। वहीं उपाध्यक्ष इस्माइल खान को महानगर कांग्रेस कमेटी के सभी फ्रंटल विभागों का प्रभारी बनाया गया। उपाध्यक्ष दिनेश कांत मेहता को महानगर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले समस्त मंडलों का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा हर्ष सिंह प्रेमी को महानगर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत मोहननगर जोन का जोन प्रभारी मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी में उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, तत्परता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर सिंह जाटव ने की, जबकि मंच संचालन अमित कुमार बनती ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, उपाध्यक्ष इस्माइल खान, उपाध्यक्ष दिनेश कांत, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, एडवोकेट चन्द्रपाल प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महानगर अध्यक्ष अनुसूचित विभाग आशीष कुमार प्रेमी, उपाध्यक्ष शमसुद्दीन सैफी, महासचिव पवन शर्मा, हरिराम भारद्वाज, किरण शर्मा एडवोकेट, टी शर्मा, महासचिव अमित कुमार बनती, उपाध्यक्ष जगतार सिंह भट्टी, महासचिव सुनील कुमार कर्दम, जोगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, बिजेंद्र कुमार जाटव, उपाध्यक्ष अनुसूचित विभाग, राजेश कुमार सचिव, यश कौशिक, हर्ष सिंह प्रेमी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।