Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अंबेडकर रोड पर अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा का विशाल भंडारा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद।
आज 14 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा की ओर से अंबेडकर रोड स्थित विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, पूर्व डिप्टी मेयर राजीव शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू और महासचिव विजय कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में एक और उल्लासपूर्ण अवसर तब आया जब व्यापार मंडल के प्रदेश संयोजक संजीव अरोड़ा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन के लिए उनके योगदान की सराहना की।

भंडारे के दौरान महासभा के संरक्षक अभिषेक गर्ग, उपाध्यक्ष आनंद चौधरी और हरीश मल्होत्रा, संयोजक विकास चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष शुभम गुप्ता, वरिष्ठ नेता दिशांत त्यागी, करणी सेना अध्यक्ष विवेक तोमर, संतोष यादव प्रमुख, भूपेंद्र डबास, जिला अध्यक्ष रणवीर प्रधान, वीरपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, व्यापारी नेता संदीप बंसल, पार्षद नीरज गोयल, अजय चोपड़ा, दिनेश शर्मा, मधु शर्मा, विनीत गॉड एडवोकेट, पंडित शिवकुमार शर्मा, प्रदीप त्यागी, एसपी कपूर और व्यापारी नेता राकेश स्वामी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। भंडारा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।