Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बसपा कार्यालय में कुमारी मायावती का 70वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर आज पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती का 70वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय को सजाया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। कार्यक्रम के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कुमारी मायावती के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों और दलित-वंचित समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। नेताओं ने कहा कि कुमारी मायावती ने हमेशा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की नीति अपनाई है और उनके दिशा-निर्देश आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे कुमारी मायावती के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज को जोड़ने, भाईचारा मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि बसपा की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज कुमार तिलकधारी प्रभारी कार्यालय बसपा, संजय कुमार एडवोकेट, मिंटू जाटव बसपा, संजीव कुमार निगम एडवोकेट, बृजेश कुमार एडवोकेट, चतरे भैया, अजय कुमार सहित अन्य बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कुमारी मायावती के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया।