Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मकर संक्रांति पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दिव्यांगजनों को वितरित किए कंबल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने निवास पर दिव्यांगजनों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर गाजियाबाद बधिर एसोसिएशन से जुड़े मूकबधिर दिव्यांगजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से निम्न आय वर्ग के मूकबधिर दिव्यांगजनों को कंबल प्रदान कर उन्हें सर्दी से राहत देने का प्रयास किया गया।

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति सनातन संस्कृति का अत्यंत पवित्र और शुभ पर्व है। यह पर्व सूर्य उपासना, प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन का प्रतीक है तथा समाज में सेवा, सहयोग और समरसता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर मूकबधिर समाज के प्रतिनिधि राजीव कंबोज और पंकज बंसल ने समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से राज्य मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने इन समस्याओं पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान का भरोसा दिलाया।

कंबल प्राप्त करने वालों में सुमन पांचाल, सुरेश पंचाल, राजू कुमार, रविंदर, संजय कुमार, बलविंदर सिंह, बीना देवी, सीमा, राजू हसन, मोनू कुमार, प्रतिभा, सुभाष पाल, सुनील कुमार, मनीष सैनी, प्रमोद गुप्ता, सुभाष पांचाल सहित अन्य मूकबधिर दिव्यांगजन शामिल रहे। सभी लाभार्थियों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना रहा। इस पहल से समाज में सेवा और संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश गया।