Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बम्बा रोड मोदीनगर क्षेत्र में 8000 वर्ग मीटर में विकसित अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने बुधवार को एक और बड़ी कार्रवाई की। दिनांक 14 जनवरी 2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में ग्राम बम्बा रोड, मोदीनगर क्षेत्र में लगभग 8000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार उक्त कॉलोनी को बिना किसी स्वीकृति के विकसित किया जा रहा था। मौके पर कॉलोनाइजर द्वारा प्राधिकरण से अनुमति से संबंधित कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके चलते उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी में बनाई गई सड़कें, बाउंड्री वॉल, साइट ऑफिस सहित अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

ध्वस्तीकरण के दौरान स्थानीय विकासकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई को निर्बाध रूप से जारी रखा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता प्रवर्तन जोन-02 ने लोगों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना अनुमति किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी भूमि की खरीद-फरोख्त से पूर्व प्राधिकरण की स्वीकृति अवश्य जांच लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर और मेट के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल और प्राधिकरण पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्राधिकरण ने दोहराया कि शहर के नियोजित विकास के लिए अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।