यूपी – गाजियाबाद। लोटस सृष्टि सोसायटी, क्रॉसिंग रिपब्लिक में मंगलवार 13 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनहित में एक बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा डाक विभाग भारत सरकार, स्वास्थ्य विभाग और श्रेया आई सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक संजीव शर्मा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बालकिशन गुप्ता उपस्थित रहे।
शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड और निशुल्क नेत्र जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड बनाए गए, वहीं 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों के आधार कार्ड में आवश्यक सुधार व संशोधन किए गए। इस शिविर का लाभ 100 से अधिक स्थानीय निवासियों ने उठाया।
यह शिविर राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया। इससे पूर्व पहला शिविर राज पब्लिक स्कूल, मेरठ रोड पर राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था, जबकि यह दूसरा शिविर रहा।
इस अवसर पर ओमवीर वीरवार सेवानिवृत्त आईएएस, के शर्मा, नीतीश पाल, विनोद शर्मा, संजय शर्मा सहित सोसायटी की संपूर्ण मेंटेनेंस टीम मौजूद रही। डाक विभाग से तहसीन, बिलाल, अनुराग और हेमंत ने आधार कार्ड बनाने का कार्य किया। श्रेया आई सेंटर से हिमांशु और पंकज सुभाष तथा स्वास्थ्य विभाग से सौरभ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंडित अशोक भारतीय, माहिम गुप्ता, अजय चोपड़ा, संदीप पाल, मनोज कुमार, धर्मेंद्र, संदीप, योगेंद्र, पंकज सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।







