Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बार एसोसिएशन गाजियाबाद ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। बार एसोसिएशन गाजियाबाद की ओर से बार प्रांगण में पारंपरिक लोहड़ी पर्व का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रहमदेव त्यागी ने की, जबकि सचिव वरुण त्यागी एवं डीजीसी सिविल हरप्रीत सिंह जग्गी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाते हुए सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रूप से लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित की गई और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। रेवड़ी, मूंगफली और अन्य पारंपरिक प्रसाद का वितरण कर उत्सव की परंपरा निभाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन कार्य की व्यस्तता के बीच आपसी मेलजोल और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं।

इस मौके पर पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग सरदार एस पी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार गुरदीप सिंह, सी पी श्रीवास्तव, सुनीता दत्ता, राकेश केली, अक्षय मेकिन, मनप्रीत सिंह, निर्मलजीत सिंह, जगमोहन सिंह, डॉक्टर सबनम, खुशनुमा प्रवीन, विनय जैन और मनमोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

अध्यक्ष ब्रहमदेव त्यागी और सचिव वरुण त्यागी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, जिससे अधिवक्ताओं में आपसी एकता और सहयोग की भावना बनी रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।