Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

प्रवर्तन जोन-08 में 70 बीघा क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। दिनांक 13 जनवरी 2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-08 के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विवेक विहार कॉलोनी एवं मिथिला नगर क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया।

यह कार्रवाई चिरौड़ी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने लगभग 70 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनियों में की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 100 भूखंडों की बाउंड्री वॉल, विकासकर्ता का साइट ऑफिस, आंतरिक सड़कें और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार उक्त कॉलोनियां बिना किसी स्वीकृति के विकसित की जा रही थीं।

जांच में यह भी पाया गया कि जिन लोगों द्वारा इन दोनों कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा था, उनके पास भूमि का वास्तविक स्वामित्व नहीं था। प्राधिकरण ने जनसामान्य को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि विवेक विहार कॉलोनी और मिथिला नगर क्षेत्र में विकसित की जा रही इन अवैध कॉलोनियों में किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त एवं भवन निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे किसी भी लेन-देन में शामिल होने पर संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन जोन-08 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस दस्ता तथा क्षेत्रीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि नियोजित विकास को बढ़ावा दिया जा सके और आम नागरिकों को धोखाधड़ी से बचाया जा सके।