Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हापुड़ में बाबा वाले के संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – हापुड़। वैशाली कॉलोनी, असौड़ा रोड हापुड़ में बाबा वाले का भव्य संकीर्तन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरु देव सुशांत तोमर के प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पियूष वर्मा ने बताया कि संकीर्तन का आयोजन बाबा वाले की कृपा से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की।

गुरु देव सुशांत तोमर ने अपने प्रवचनों में गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु एक विशाल वृक्ष के समान होता है, जिसकी छाया में अनेक नन्हे पौधे अपना भविष्य संवारते हैं। उन्होंने परमार्थ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन की संध्या आने से पहले सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए, क्योंकि समय बीत जाने के बाद पछतावे के अलावा कुछ शेष नहीं रहता।

संकीर्तन के दौरान बालाजी महाराज मेहदीपुर वाले के भजनों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। पूरे वातावरण में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार दिखाई दिया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए भक्तों ने भी भाग लिया, जिनमें बरेली, मुरादाबाद, बृजघाट, मेरठ, जयपुर, दिल्ली, खुर्जा, बुलंदशहर, गुलावटी, देवभूमि, सपनावत, समाना गांव, गाजियाबाद और दादरी सहित अनेक क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल रहे।

इस अवसर पर गुरु देव सुशांत तोमर के साथ शिवा, मुन्नी देवी, नितिन उर्फ मोनू, राजा, राजू मंत्री, डिंपल, सुदेश, हनु, पप्पू, बाबू, मोहित, मनोज, वेद प्रकाश, शलभ, बृजेश गहलोत और रेवती शरण गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में भक्तजनों ने बालाजी महाराज मेहदीपुर वाले के दर्शन कर गुरु देव सुशांत तोमर से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।