Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा महानगर कार्यालय में पारंपरिक उल्लास के साथ लोहड़ी उत्सव सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक लोहड़ी पर्व भाजपा महानगर कार्यालय, नेहरू नगर गाजियाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें लोहड़ी से जुड़ी पारंपरिक रस्मों का विधिवत निर्वहन हुआ। इस अवसर पर अग्नि प्रज्वलित कर तिल, गुड़ और रेवड़ी अर्पित की गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि लोहड़ी पर्व आपसी भाईचारे, सकारात्मकता और समृद्धि का संदेश देता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगठन की एकता और आपसी सहयोग को और मजबूत करते हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह ने कहा कि लोहड़ी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह, प्रीति चंद्रा, अनीता शर्मा, अमृता सिंह, गौरव चोपड़ा, लवली कौर, पंकज भारद्वाज, बलराम रावल, डॉ. ऋचा भदौरिया, एडवोकेट सिमरन रंधावा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर सुख-समृद्धि की कामना की।