Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय युवा दिवस पर व्यापारियों ने लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी व्यापारियों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे अपनी-अपनी दुकानों पर देश में निर्मित वस्तुओं की ही बिक्री करेंगे तथा विदेशी सामान का बहिष्कार करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं और समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने आत्मबल, आत्मविश्वास और राष्ट्रनिर्माण पर विशेष जोर दिया था। उनके आदर्शों को अपनाकर ही देश आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकता है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि व्यापारी वर्ग स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देगा तो इससे देश के उद्योगों को मजबूती मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही युवाओं को स्वदेशी के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप बंसल, दीपक गर्ग, संजय गुप्ता, अमन सिसोदिया, प्रेम प्रकाश, जगमोहन जॉन, नरेश ठाकुर, राजीव सोनी, रोहित गौतम, मूलचंद गर्ग, सुंदर सिंह, श्रीपाल यादव सहित अन्य व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।