यूपी – मोदीनगर। शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वावधान में गोविंदपुरी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर प्रियंका गांधी वाड्रा के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा देश की महिलाओं की सशक्त आवाज हैं। वे एक संघर्षशील, निडर और साहसी नेता के रूप में जानी जाती हैं, जिन्होंने जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है। कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदैव स्वस्थ रहें और देश की जनता के हित में इसी प्रकार संघर्ष करती रहें।
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया और मिठाइयां वितरित कर खुशी जाहिर की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुनील शर्मा, मोदीनगर ब्लॉक अध्यक्ष चांद वीर चौधरी, भोजपुर ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव कामेश शर्मा, सुभाष शर्मा, जॉनी, विमल, आशीष वर्मा, विशाल शर्मा, सनी शर्मा, अनुज शर्मा सहित दीप्ति, सविता और रजनी शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।







