सुनील दत्त कर्दम महानगर महासचिव मनोनीत
यूपी – गाजियाबाद। 12 जनवरी 2026 को महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और उनकी दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव द्वारा सुनील दत्त कर्दम को महानगर कांग्रेस कमेटी का महासचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर सिंह जाटव ने की तथा संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वीर सिंह जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, उपाध्यक्ष इस्माइल खां, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, गाजियाबाद कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित, बाबूराम शर्मा, नरेश यादव, उपाध्यक्ष समसुद्दीन सैफी, प्रदेश सचिव अनुसूचित विभाग चन्द्रपाल, हीरालाल, मोहम्मद कासिम, महासचिव पवन शर्मा, अंकित शर्मा, सलीम अहमद सैफी, डी.के. मल्होत्रा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, पूर्व महासचिव लक्ष्मण सिंह, रजनीश सिंघल, सुनील दत्त कर्दम, वेद प्रकाश, अशोक कौशल, बिरजू, महासचिव उदय सिंह पाल, महासचिव गोपाल भाटी, महासचिव रविशंकर सूर्या, हर्ष सूर्या, हरिराम भारद्वाज, ब्लॉक प्रभारी एडवोकेट कमलेश कुमारी, महासचिव मोनिका बग्गा, उपाध्यक्ष आकांक्षा वर्मा, महासचिव माया भारती सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।






