यूपी – गाजियाबाद। आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को जनपद गाजियाबाद की मोदीनगर तहसील में जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने की। इस अवसर पर 500 निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और बेसहारा लोगों की सहायता करना प्रशासन और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को समय पर सहायता पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।
कंबल वितरण के दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लाभार्थियों ने कंबल पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।







