Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा नेता रेनू चंदेला के पिता स्व. चौधरी खड़ग सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा व भंडारे का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। भाजपा महिला मोर्चा महानगर महामंत्री रेनू चंदेला के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. चौधरी खड़ग सिंह की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि सभा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जीटी रोड, नेहरू नगर स्थित अजय बोन एंड जॉइंट मेडिकेयर सेंटर पर संपन्न हुआ।

पुष्पांजलि सभा में महापौर सुनीता दयाल, शहर विधायक संजीव शर्मा, बिजनौर सांसद चमन चौधरी, मदन भैया, पार्षद पूनम सिंह, नीरज गोयल, उदित मोहन गर्ग, उमेश नागर, वीर सिंह चौधरी सहित राजनीतिक, सामाजिक, चिकित्सक, पत्रकार एवं बुद्धिजीवी वर्ग के अनेक लोगों ने स्व. चौधरी खड़ग सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सबसे पहले उनकी धर्मपत्नी माया ने पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा महानगर महामंत्री रेनू चंदेला ने कहा कि स्व. चौधरी खड़ग सिंह ने अपने जीवन में सदैव गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता की। उनका लक्ष्य जनसेवा था और वे मानव सेवा को ही ईश्वर सेवा मानते थे। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार स्व. चौधरी खड़ग सिंह के दामाद एवं पुत्री डॉक्टर अजय पंवार और पूनम अजय पंवार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर चंदेला परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।