Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

चार वर्षीय क्रिसिव राय ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 46 सेकंड में पहचाने 40 देशों के ध्वज

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

दिल्ली – नई दिल्ली। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, यह बात चार वर्षीय क्रिसिव राय ने सच कर दिखाया है। अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और तेज पहचान क्षमता के बल पर क्रिसिव राय ने वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। क्रिसिव ने मात्र 46 सेकंड में 40 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों को सही-सही पहचान कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

इतनी कम उम्र में इतनी सटीकता, एकाग्रता और आत्मविश्वास ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि न केवल असाधारण है, बल्कि यह बच्चों की बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस उपलब्धि पर क्रिसिव की माता ऋतु राय और पिता परीक्षित अंकुर ने प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि क्रिसिव शुरू से ही जिज्ञासु स्वभाव का रहा है और नई जानकारियाँ सीखने में उसकी गहरी रुचि रही है। नियमित अभ्यास, पारिवारिक सहयोग और सकारात्मक माहौल ने उसकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई।

वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा क्रिसिव राय की इस असाधारण उपलब्धि को औपचारिक मान्यता देते हुए उन्हें रिकॉर्ड होल्डर घोषित किया गया। इस सम्मान के बाद परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय स्तर पर भी क्रिसिव की इस सफलता की खूब सराहना की जा रही है।

परिवार ने बताया कि आने वाले समय में क्रिसिव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है, ताकि वह आगे भी देश का नाम रोशन कर सके। क्रिसिव राय की यह सफलता यह संदेश देती है कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर मिलें, तो वे बहुत कम उम्र में भी असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।