Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

58वीं राष्ट्रीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम घोषित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

गाजियाबाद के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

यूपी – गाजियाबाद। 58वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में चयनित गाजियाबाद के खिलाड़ियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 9 जनवरी 2026 को जे.डी. ग्लोबल पब्लिक स्कूल, राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित हुआ, जहां समाजसेवी एवं चीफ वार्डन सिविल डिफेंस गाजियाबाद ललित जायसवाल, प्रधानाचार्या रचना त्यागी और कोऑर्डिनेटर मोनिका चौहान द्वारा चयनित खिलाड़ियों को किट वितरित की गई।

जानकारी देते हुए जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद की अध्यक्ष डॉ. ऋचा सूद ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 को गीता संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल, लोहिया नगर गाजियाबाद में सीनियर पुरुष एवं महिला उत्तर प्रदेश टीम का चयन/ट्रायल आयोजित हुआ था। इसमें प्रदेशभर से करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के चयनकर्ताओं विनय जायसवाल, राधेश्याम यादव और हर्षिता त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराई गई।

चयनित खिलाड़ी 11 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक काजीपेट, तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला टीम में गाजियाबाद से नेहा सिंह और मानसी का चयन हुआ है, जबकि सुरक्षित खिलाड़ियों में आंचल पांचाल और शीतल पांचाल शामिल हैं। महिला टीम की कप्तान अंजली यादव (बलिया) और उपकप्तान शिवानी राय (गाजीपुर) होंगी, टीम कोच जीनत रहेंगी।

पुरुष टीम में गाजियाबाद से शुभम शर्मा, रोहित पाल, मोहित पाल और रजत मलिक चयनित हुए हैं। पुरुष टीम के कप्तान शुभम शर्मा और उपकप्तान रंजीत यादव (जौनपुर) बनाए गए हैं। पुरुष टीम के कोच अर्पित कुमार और प्रबंधक धनपाल सिंह हैं। प्रतियोगिता में गाजियाबाद के आदिल खान को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार (चयन/ट्रायल इंचार्ज), भूपेंद्र सिंह (कोऑर्डिनेटर), नरगिस जीनत, सिद्धार्थ, शशिधर पांडे, अमित चौहान, अरुण कुमार, शुभम कामत सहित विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।