Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एफएमसीएसएल ऑफ इंडिया की जनसभाओं में उमड़ा ग्रामीणों का समर्थन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

सस्ते सामान और रोजगार का दिया भरोसा

यूपी – गौतम बुद्ध नगर। किसान उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड (एफएमसीएसएल ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया का शुक्रवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न गांवों में भव्य स्वागत किया गया। वालिया सबसे पहले ग्राम जैतपुर, इसके बाद ग्राम घोड़ी बछेड़ा और फिर ग्राम मुकुंदपुर पहुंचे, जहां ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए रामकुमार वालिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और एफएमसीएसएल की भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था देशभर में मल्टीपरपज स्टोर खोलकर लोगों को एक ही स्थान पर सस्ते दामों पर दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराएगी। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पहले चरण में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को प्राथमिकता दी जाएगी। भविष्य में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी खोलने की भी योजना है।

वालिया ने बताया कि किसान उपभोक्ता बहुराज्यीय सहकारी समिति लिमिटेड भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है, जिसका उद्देश्य किसानों और उपभोक्ताओं को सीधे लाभ पहुंचाना है। संस्था के माध्यम से कपड़े, खाद्य पदार्थ, कृषि यंत्र, खाद, कीटनाशक, पेट्रोलियम उत्पाद और जैविक वस्तुएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। सहकारी सिद्धांतों पर आधारित यह संस्था बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर ग्रामीण विकास को गति देगी।

उन्होंने बताया कि एफएमसीएसएल का लक्ष्य वर्ष 2026 के अंत तक देशभर में कम से कम 5000 सदस्य-डेलीगेट जोड़ना है। जनसभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने संस्था की योजनाओं का स्वागत करते हुए इससे जुड़ने में रुचि दिखाई।