Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सभी के साथ सम्मान व प्रेमपूर्वक व्यवहार हो, सभी को मिले न्याय : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में लगातार प्रार्थियों की संख्या बढ़ रही है। इस दौरान नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना एवं शिकायत पत्र प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और यह भी जानकारी ली कि संबंधित विषय में पूर्व में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था या नहीं। उन्होंने प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, उनका मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक लेना भी अनिवार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान के प्रति सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति शंकर लाल, निवासी काशीराम प्रताप विहार, ने रोजगार के लिए खोखा लगाने हेतु पूर्व में सहायता की गुहार लगाई थी, ताकि वह स्वावलंबी बन सके। जिलाधिकारी द्वारा उसकी सहायता कराई गई थी। आज शंकर लाल ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निवेदन किया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित स्टाफ को आवश्यक पत्र जारी करने के निर्देश दिए और समस्या आने पर सीधे संपर्क करने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी प्रदान किया।

जनसुनवाई के दौरान एडीएम (ई) ज्योति मौर्य, एडीएम (एल/ए) विवेक मिश्र, एडीएम (एफ/आर) सौरभ भट्ट, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।