Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एडवोकेट चंद्रपाल बने हापुड़ जिले के अनुसूचित विभाग प्रभारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग द्वारा संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से प्रदेश भर में जिलावार और मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा प्रदेश अनुसूचित विभाग अध्यक्ष एवं बाराबंकी सांसद तनुज पूनिया द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र पाल गौतम तथा कांग्रेस नेतृत्व की स्वीकृति से की गई।

इस क्रम में गाजियाबाद शहर से एडवोकेट चंद्रपाल, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित विभाग) को हापुड़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही एडवोकेट चंद्रपाल को कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां प्राप्त हुईं।

एडवोकेट चंद्रपाल ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने अनुसूचित वर्ग के संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, महानगर अनुसूचित विभाग अध्यक्ष आशीष कुमार प्रेमी, महानगर उपाध्यक्ष सूर्यकांत, पूर्व प्रदेश सचिव पंकज तेजनिया, महासचिव रवि शंकर सूर्या, उपाध्यक्ष स्माइल खान, सचिव हाफिज सलमानी सहित अनेक महानगर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एडवोकेट चंद्रपाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। सभी नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हापुड़ जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी।