Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की आय के साधन बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिम में स्विमिंग पूल के पंजीकरण एवं आबकारी विभाग से जारी होने वाले शराब लाइसेंस से प्राप्त धनराशि समिति के खाते में जमा कराए जाने के निर्देश क्रीड़ा अधिकारी को दिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के माध्यम से प्रत्येक माह जूनियर एवं सब-जूनियर बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्टेडियम परिसर में लगी हाई मास्ट लाइटों की मरम्मत का कार्य नगर निगम गाजियाबाद द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए गए। दो अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट सांसद के माध्यम से लगवाए जाने हेतु क्रीड़ा अधिकारी को पत्राचार करने को कहा गया।

स्टेडियम में संचालित प्रशिक्षण शिविरों के लिए एथलेटिक्स, क्रिकेट, नेटबॉल, फुटबॉल एवं बॉक्सिंग के खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रतिवर्ष दिसंबर माह में दिव्यांग बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी स्वीकृति प्रदान की गई। जनपद में प्रचलित खेलों जैसे जूडो एवं कुश्ती के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।

एनसीईआरटी द्वारा निर्मित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल के उपयोग हेतु कार्य कराए जाने तथा हाल का आरक्षण शुल्क प्रति दो घंटे ₹2000 निर्धारित किया गया। भविष्य में मांग बढ़ने पर शुल्क पुनः निर्धारित किए जाने की संभावना भी व्यक्त की गई। बैडमिंटन के शौकिया खिलाड़ियों से प्रति माह प्रति खिलाड़ी ₹500 शुल्क समिति में जमा कराने का निर्णय लिया गया।

स्टेडियम के खेल मैदान के लिए 300 मीटर पाइप की स्वीकृति दी गई तथा जनपद की तीनों तहसीलों में खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के गठन हेतु जिला युवा कल्याण अधिकारी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में स्टेडियम की पेट्रोल चालित ग्रास कटर मशीन के लिए पेट्रोल की व्यवस्था, प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु साउंड एवं माइक सिस्टम के दो सेट, तथा स्विमिंग पूल के लिए एक महिला और एक पुरुष प्रशिक्षक की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त सांसद निधि के माध्यम से स्टेडियम में दो फ्लड लाइट लगाए जाने, कार्यालय के लिए कंप्यूटर सेट (प्रिंटर व ऑपरेटर सहित), बैडमिंटन हॉल में शू रैक व लॉकर, तथा पूरे स्टेडियम परिसर में कवर्ड डस्टबिन की व्यवस्था कराने के निर्देश क्रीड़ा अधिकारी को दिए गए।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि पप्पू पहलवान, डीएफओ ईशा तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।