Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कम्पनी बाग घंटाघर गाजियाबाद में 8 जनवरी 2026 को वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यालय सचिव बाबूराम शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केक काटकर, गीत-संगीत और रंगारंग माहौल के बीच सभी कांग्रेसजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की, जबकि संचालन महासचिव अमित कुमार बंटी द्वारा किया गया। जन्मदिन समारोह में बाबूराम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में गीतों के माध्यम से उत्सव का माहौल बनाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बाबूराम शर्मा का संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, मोहम्मद कासिम, एडवोकेट चंद्रपाल (प्रदेश सचिव, अनुसूचित विभाग), हरिराम भारद्वाज, महासचिव पुनीत लौ, महासचिव अमित कुमार बंटी, राखी चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, अनिल कुमार, श्रवण जैन, महासचिव रविशंकर सूर्या, उपाध्यक्ष दिनेशकांत मेहता, डॉ. के.के. वर्मा, चमन लाल दिवाकर, सुनील शुक्ला, महासचिव गोपाल भाटी, अमित गुप्ता, रवींद्र सिंह राणा, एडवोकेट किरण शर्मा, सुदेश शर्मा, दिनेश कुमार, कपिल गोयल, नरेंद्र, ललित नागर, बिट्टू गुजर, महासचिव पवन शर्मा, उपाध्यक्ष बिजेंद्र जाटव, उपाध्यक्ष आकांक्षा वर्मा, अशोक कोहली, त्रिलोक सिंह (कोषाध्यक्ष), आशीष कुमार प्रेमी, महासचिव जोगिंदर सिंह जग्गू, मनजीत सिंह, महासचिव लक्ष्मण सिंह, महासचिव अमित गोयल, एडवोकेट मोनिका बग्गा, एडवोकेट आशा नागर, हर्षवर्धन सूर्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।