Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रालोद की अर्बन कमेटी की दिल्ली में समीक्षा बैठक, 15 दिन में मंडलवार रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नई दिल्ली – राष्ट्रीय लोकदल की अर्बन कमेटी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश अर्बन कमेटी के सदस्यों के साथ संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) इंदरजीत सिंह टीटू, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा तथा जावेद सुल्तान (जौनपुर) उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने अर्बन कमेटी के सभी सदस्यों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने मंडलों में 15 दिनों के भीतर जिला और महानगर इकाइयों के साथ बैठक कर संगठनात्मक समीक्षा करें और उसकी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी कार्यालय में जमा करें।

मंडलवार जिम्मेदारियां तय करते हुए मेरठ मंडल की समीक्षा का दायित्व इंदरजीत सिंह टीटू को सौंपा गया। मध्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी अनुपम मिश्रा, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी जावेद सुल्तान तथा आगरा मंडल की जिम्मेदारी महेश जाटव को दी गई।

समीक्षा के दौरान यह आकलन किया जाएगा कि जिला और महानगर अध्यक्षों द्वारा संगठन का गठन कहां तक हुआ है, कितने वार्ड अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए हैं तथा ग्राम समितियों में कितने लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जहां संगठन कमजोर या अनुपस्थित है, वहां संगठन को मजबूत करने की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि सभी अर्बन कमेटी सदस्य निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिसके बाद आगे की संगठनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।