Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

7वें नेशनल लेवल गेम्स में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे युवराज माथुर सहित चयनित खिलाड़ी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। यूथ स्पोर्ट्स एंड गेम डेवलपमेंट गोवा कमेटी द्वारा आयोजित 7वें नेशनल लेवल गेम्स 2025–26 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए गाजियाबाद के होनहार खिलाड़ी युवराज माथुर सहित कई खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता गोवा में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

युवराज माथुर, संयोजक सोशल मीडिया महानगर गाजियाबाद भाजपा प्रतीक माथुर के सुपुत्र हैं और नैशनल पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर साहिबाबाद के छात्र हैं। वे अपने कोच अभिषेक और अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गोवा रवाना हो चुके हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेना खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में युवराज माथुर, संदीप शर्मा, साहेब, वंश शर्मा, अंश शर्मा, अमितेश परमार, जतिन सिंह, निशांत चौहान और नमन् मिश्रा शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने चयन तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक कठोर अभ्यास और निरंतर परिश्रम किया है।

विद्यालय की प्रिंसिपल रीना शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में कोच संदीप नागर और अभिषेक का मार्गदर्शन और अथक परिश्रम सराहनीय रहा है। कोच संदीप नागर ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के अवसर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सभी खिलाड़ियों के लिए प्रार्थना की गई कि वे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपने स्कूल, परिवार, कोच और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें। खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।