Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मायावती के जन्मदिन को भव्य बनाने की तैयारी, बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 15 जनवरी 2026 को होने वाले जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बसपा जिला कार्यालय, गाजियाबाद पर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तीन जिलों के मुख्य मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जाटव की मौजूदगी में संगठनात्मक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों की टीमों को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। विक्रम सिंह जाटव ने निर्देश दिए कि मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना आवश्यक है, ताकि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हो सकें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और बहुजन समाज के हितों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मायावती के जन्मदिन को भव्य बनाने का संकल्प लिया और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि मायावती बहुजन समाज की आवाज हैं और उनका जन्मदिन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और स्वाभिमान का प्रतीक है। ऐसे में इसे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।