Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

फ्रांस में पोस्ट डॉक्टरेट से सम्मानित होंगे समाजसेवी सोनू पाठक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर के मूल निवासी, प्रमुख समाजसेवी और गाजियाबाद के जाने-माने व्यापारी नेता सोनू पाठक को फ्रांस में पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान फ्रांस के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इकोले सुपरिएर रॉबर्ट डी सोरबोन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। संस्थान ने सामाजिक क्षेत्र में सोनू पाठक द्वारा किए जा रहे निरंतर और निस्वार्थ सेवा कार्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। उपाधि प्रदान करने का कार्यक्रम 10 जनवरी को दिल्ली में आयोजित एक विधिवत समारोह में होगा, जिसमें शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र और विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में इसी शिक्षण संस्थान ने गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में सोनू पाठक को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था। अब पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि मिलना उनके सामाजिक योगदान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता को दर्शाता है।

सोनू पाठक लंबे समय से गाजियाबाद में रह रहे हैं, लेकिन उनकी जड़ें आज भी अपनी जन्मभूमि जहांगीराबाद से जुड़ी हुई हैं। कोरोना काल के दौरान वे जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आए और बस्तियों में स्वयं जाकर खाद्य सामग्री वितरित की। सर्दी के मौसम में कम्बल वितरण, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, नवरात्रि में कन्या भोज और शिक्षा सामग्री वितरण जैसे कार्य वे पिछले एक दशक से लगातार कर रहे हैं। इसके साथ ही वे जहांगीराबाद की श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी के संरक्षक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस उपलब्धि से जहांगीराबाद और गाजियाबाद में हर्ष का माहौल है। लोगों का मानना है कि यह सम्मान न केवल सोनू पाठक की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी को उनका जन्मदिन भी है, जिससे ठीक एक दिन पहले यह सम्मान मिलना उनके लिए विशेष महत्व रखता है।