Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बाल ज्ञान स्कूल में विज्ञान एवं संस्कृति प्रदर्शनी का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। लालकुआं स्थित बाल ज्ञान स्कूल में मंगलवार को विज्ञान एवं संस्कृति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र यादव ने बताया कि यह प्रदर्शनी प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की सहभागिता भी रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करना सीखते हैं।

प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि लक्ष्मण अवॉर्डी आचार्य वेद कुमार रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संजय यादव, राकेश यादव और डॉ. विकास यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना यादव ने बताया कि विज्ञान अनुभाग में विद्यार्थियों ने हाइब्रिड जेसीबी, प्लाज्मा गन, सल्फर सिस्टम, मिरर क्यूब, वॉटर रिसाइकलिंग सिस्टम और फूड चेन जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं संस्कृति अनुभाग में जगन्नाथ मंदिर, वृंदावन धाम की झांकी तथा तुलसीदास के जीवन पर आधारित कला कृतियां प्रदर्शित की गईं।

प्रदर्शनी को देखकर अभिभावकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।