Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बालकिशन गुप्ता के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह की शुरुआत, लगाए गए 11 पौधे

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के जिला अध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड सदस्य बालकिशन गुप्ता के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पीपल के 11 पौधे लगाए गए। संगठन के पदाधिकारियों ने जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने की औपचारिक शुरुआत इसी कार्यक्रम से की।

सेवा सप्ताह के अंतर्गत आधार कार्ड कैंप, आयुष्मान कार्ड कैंप तथा नेत्र जांच शिविर लगाकर जरूरतमंद नागरिकों की सहायता की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया और उपस्थित गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण, पटका पहनाकर एवं बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सेवा सप्ताह मनाने की पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया और समाज के अन्य संगठनों से भी ऐसी पहल अपनाने की अपील की। विधायक संजीव शर्मा ने जन्मदिवस की बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल ने भी सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवा सप्ताह के माध्यम से समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान लगातार जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज के जरूरतमंद वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।