Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 312 लोगों का घर का सपना हुआ साकार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। हर व्यक्ति को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बुधवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा हिंदी भवन में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भवनों का लकी ड्रॉ निकाला गया। इस ड्रॉ के माध्यम से 312 लोगों को मकान आवंटित किए गए, जिससे सैकड़ों परिवारों का वर्षों पुराना घर का सपना पूरा हुआ।

ड्रॉ कार्यक्रम में जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक अशोक कुमार वाजपेयी, पीएमएवाई सेल से जुड़े अधिकारी तथा जीडीए पुलिस कर्मी मौजूद रहे। ग्राम डासना में अराध्यम बिल्डर्स द्वारा प्राधिकरण से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित ईडब्ल्यूएस भवनों के लिए यह ड्रॉ किया गया।

ड्रॉ की प्रक्रिया शुरू होते ही उपस्थित आवेदकों की धड़कनें तेज हो गईं। जैसे-जैसे एक-एक कर मकान संख्या निकलती गई, आवंटियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मकान आवंटित होने पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और प्राधिकरण के प्रति आभार जताया।

गौरतलब है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अपनी योजनाओं के साथ-साथ निजी विकासकर्ताओं की आवासीय परियोजनाओं में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मकान उपलब्ध करा रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अनुदान राशि भी प्रदान की जाती है, जिससे घर खरीदना आसान हो सके।

एक सप्ताह पूर्व जीडीए सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस भवनों के आवंटन एवं कब्जा दिए जाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बताया गया कि प्राधिकरण की पांच योजनाओं—मधुबन बापूधाम, डासना, प्रताप विहार, नूरनगर (राजनगर एक्सटेंशन) और निवाड़ी (मोदीनगर)—में निर्मित 3496 ईडब्ल्यूएस भवनों के सापेक्ष 2239 भवनों का आवंटन किया जा चुका है। वहीं निजी विकासकर्ताओं की 11 योजनाओं में निर्मित 6481 भवनों में से 2754 का आवंटन कर लगभग 2295 आवंटियों को आवंटन पत्र जारी किए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान पाकर लाभार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया।