संतों ने दी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं

दिल्ली – अकबर रोड स्थित आवास पर केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के 10 जुलाई को 71वें जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा जिसमें गाजियाबाद सिद्ध पीठ दुधेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी महाराज ने अपने शिष्यों द्वारा आशीर्वाद रूप में रुद्राक्ष माला पटका एवं गुलदस्ता भेजकर बधाई एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गाजियाबाद सहित देशभर से आये कई नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर गाजियाबाद से साध्वी महंत कैलाश गिरी महाराज श्री हरनंदेश्वर महाकालेश्वर महादेव मंदिर हिंडन नदी मोक्ष धाम, महंत विजय गिरी महाराज शिव मंदिर पटेल नगर, आचार्य मनीष शर्मा हिंडन नदी प्रमुख, एसआर सुथार मीडिया प्रभारी दूधेश्वर नाथ मंदिर, समाजसेवी अजय चोपड़ा, आकर्षण शर्मा आदि ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। महंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में राजनाथ जी तीनों सेनाओं का आधुनिकीकरण कर उन्हें और सशक्त बना रहे हैं। पार्टी को मजबूत बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की भगवान दुधेश्वर नाथ बाबा से कामना करता हूँ।