Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

न्यू दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में गाजियाबाद महानगर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 05 जनवरी 2026 को न्यू दिल्ली स्थित अकबर रोड एआईसीसी कांग्रेस कार्यालय में महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सह उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुज्जर तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं बृज जोन प्रभारी एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनुसूचित विभाग प्रदीप सरोहा से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गईं। साथ ही आगामी कांग्रेसी गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर शिष्टाचार भेंट एवं विस्तृत चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा गाजियाबाद में कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अनेक पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष आशीष कुमार प्रेमी ने राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रदीप सरोहा का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। उन्होंने संगठन की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी तथा भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। प्रदीप सरोहा ने आश्वासन दिया कि गाजियाबाद में संगठन से जुड़ा कोई भी कार्य उनके लिए प्राथमिकता का विषय रहेगा और वे हमेशा संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, आशीष कुमार प्रेमी अध्यक्ष अनुसूचित विभाग गाजियाबाद, सूर्यकांत उपाध्यक्ष, दिनेश कांत मेहता उपाध्यक्ष, विजेंदर जाटव उपाध्यक्ष अनुसूचित विभाग, इस्माइल खान उपाध्यक्ष, चंद्रपाल एडवोकेट उपाध्यक्ष, अरविंद गौतम महासचिव, जगतार सिंह भट्टी, आकांक्षा वर्मा, रवि सूर्य महासचिव, यश कौशिक महासचिव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।