Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए निगम की कार्यवाही तेज, फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगी शुरुआत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में गाजियाबाद नगर निगम ने बड़ी पहल करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के कार्य में तेजी ला दी है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर नगर निगम के प्रकाश विभाग द्वारा यह कार्य पांचों जोन में किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत शहर के 20 स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन पॉइंट स्थापित किए जाने हैं, जिनमें से 13 स्थानों का चयन कर लिया गया है और वहां कार्य तेजी से चल रहा है।

कवि नगर जोन में गोविंदपुरम स्वर्ण जयंतीपुरम रोड, डायमंड रेलवे फ्लाईओवर के नीचे और विवेकानंद नगर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं। सिटी जोन में रेत मंडी नंदग्राम रोड, राजनगर एक्सटेंशन मेन रोड, हिंडन विहार शमशान पार्किंग साईं उपवन, पटेल मार्ग जीटी रोड तथा न्यू बस अड्डा मल्टी लेवल पार्किंग के पास कार्य प्रगति पर है। विजयनगर जोन में घोड़े वाले मंदिर के पास, ताज हाईवे गिरवर पटवारी भवन के पास, क्रॉसिंग रिपब्लिक सैया अस्पताल के पास और अकबरपुर बहरामपुर ट्रांसफर स्टेशन के पीछे चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। मोहन नगर जोन में राजेंद्र नगर क्षेत्र में स्थान का चयन किया गया है, जबकि मोहन नगर और वसुंधरा जोन में अन्य स्थानों के चयन की प्रक्रिया जारी है।

नगर निगम द्वारा सभी निविदा प्रक्रियाएं पूर्ण कर सैरिफाई फर्म का चयन किया गया है, जिसके माध्यम से यह कार्य कराया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया कि फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में चार्जिंग स्टेशन जनता के लिए शुरू कर दिए जाएंगे। उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 8.86 रुपये की दर से भुगतान करना होगा, जिसके लिए यूपीआई सुविधा उपलब्ध रहेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि वायु गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से ई-वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 20 स्थानों पर स्थापित चार्जिंग स्टेशनों के माध्यम से शहरवासियों को कुल 100 चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध कराए जाएंगे।