यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कार्यालय में रविवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में अंकुर पाल का जन्मदिवस केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक मनोनयन भी किए गए।
जन्मदिवस समारोह के उपरांत महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव द्वारा विनोद कुमार चौहान एवं विनोद शर्मा को ग्राम करहेड़ा, संजय कॉलोनी एवं अर्थला गांव के लिए महानगर मंडल प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। इसके साथ ही मनोज कुमार को महानगर सचिव तथा राजीव कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष दिल्ली गेट, गाजियाबाद के पद पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इन मनोनयनों का स्वागत करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य और संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों ने अंकुर पाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण से ही संभव है।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष सूर्यकांत, इस्माइल खां, विनोद कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश जोगी, प्रदेश सचिव एडवोकेट चन्द्रपाल, मोहम्मद कासिम, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा, हरिराम भारद्वाज, महानगर महासचिव रवि शंकर सूर्या, डॉ. रामजी शाह, राकेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की।







