Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

प्रथम महापौर स्व. दिनेश चंद गर्ग की स्मृति में कवि सम्मेलन, फिजियोथेरेपी सेंटर का शिलान्यास

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अमरकला हिंदी साहित्य मंच एवं जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में गाजियाबाद के प्रथम महापौर स्वर्गीय दिनेश चंद गर्ग की जयंती के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम लोकसभा सांसद अतुल गर्ग के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसी अवसर पर सीएसआर फंड के अंतर्गत गुडलक इंडिया लिमिटेड के सहयोग से प्रस्तावित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र परिसर में दिनेश चंद्र गर्ग फिजियोथैरेपी सेंटर के रिनोवेशन कार्य का शिलान्यास सदर विधायक संजीव शर्मा द्वारा किया गया।

आयोजक मंडल की ओर से राजेंद्र मित्तल (मेदी वाले) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फिजियोथैरेपी सेंटर स्व. दिनेश चंद गर्ग के आदर्शों और विचारों से प्रेरित होकर जनसेवा के उद्देश्य से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि स्व. गर्ग ने अपने जीवन में सदैव समाज को साथ लेकर चलने का कार्य किया और उनका संपूर्ण जीवन समाज व देशहित को समर्पित रहा। फिजियोथैरेपी सेंटर में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी तथा अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यहां नागरिकों को न्यूनतम शुल्क पर उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे जरूरतमंदों को विशेष लाभ होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, महापौर सुनीता दयाल, वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा एवं वरिष्ठ कवि राज कौशिक ने स्व. दिनेश चंद गर्ग के कार्यों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कवि सम्मेलन में डॉ. अजीत कुमार झा और नेहरू यूथ सेंटर अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल (मेदी वाले) ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच अध्यक्ष वैभव पाराशर एवं उपाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कवियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे, जिससे आयोजन यादगार बन गया।