Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के निर्वाचन में रीना गुप्ता की जीत, गाजियाबाद में खुशी की लहर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के हाल ही में संपन्न निर्वाचन में रोटरी क्लब गाजियाबाद सफायर की रोटेरियन रीना गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया। इस जीत के साथ ही रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 में खुशी की लहर दौड़ गई।

दिल्ली स्थित डॉ. मेरिडियन जनपद में आयोजित निर्वाचन में कुल 193 मत पड़े, जिनमें से रीना गुप्ता को 126 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 59 मतों के अंतर से पराजित कर विजय हासिल की। इस निर्वाचन प्रक्रिया में गाजियाबाद, नोएडा, सोनीपत, हापुड़, मोदीनगर और दादरी क्षेत्र के सभी रोटरी क्लबों के अध्यक्षों ने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

रीना गुप्ता की इस उपलब्धि पर रोटरी क्लब गाजियाबाद विकास के अध्यक्ष कैलाश गोयल, सहायक गवर्नर संजय अग्रवाल, सचिव कैलाश मंगला, अनिल गर्ग, रामवतार जिंदल तथा योगेश गर्ग सहित अनेक रोटेरियनों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

रोटेरियन रीना गुप्ता की जीत को गाजियाबाद के लिए गौरव का क्षण बताया जा रहा है। रोटरी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव से रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके प्रयासों से आने वाले समय में और प्रभावी कार्य किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

निर्वाचन परिणाम घोषित होते ही रोटरी क्लबों में उत्साह का माहौल रहा और सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।